Breaking News
सड़क पार कर रही महिला को पीकअप ने रौंदा, मौके पर मचा कोहराम     |     इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो युवक गिरफ्तार     |     बिना बिजली कनेक्शन पहुंचे ही भेज दिए हजारों के बिल, ग्रामीण परेशान     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ चला विशेष अभियान

सोनभद्र। जनपद में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने और रॉन्ग साइड वाहन दौड़ाने वालों को रोककर चालान किया गया। अभियान की खास बात यह रही कि सड़क पर “यमराज” बनाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों को बताया कि नियमों की छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

यातायात क्षेत्राधिकारी चारु द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने समझाया कि सड़क हादसे केवल एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की जिंदगी को प्रभावित करते हैं। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।





Top