Breaking News
कनहर बांध के 13 फाटक खुले, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़     |     भक्ति और साहित्य के महान साधक तुलसीदास की जयंती पर व्यक्तित्व-कृतित्व पर हुआ मंथन     |     विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• गांव में न खंभा लगा, न तार पहुंचा फिर भी आने लगे बिजली बिल

बीजपुर(सोनभद्र)। नधिरा उपखंड क्षेत्र के पिंडारी गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेवका मोड़ पर आयोजित मेगा कैंप में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना बिजली कनेक्शन दिए ही उनके नाम हजारों रुपये के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। राजेश कुमार, रामदास, श्याम बिहारी और राकेश कुमार सहित ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया कि उनके घरों तक न बिजली का पोल पहुंचा, न तार बिछाया गया और न ही कनेक्शन दिया गया, इसके बावजूद कई महीनों से बिजली बिल भेजा जा रहा है, जिससे वे परेशान हैं।

• जांच में सही मिली शिकायत, विभाग ने बंद किया कनेक्शन

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता ने जांच के लिए जेई को मौके पर भेजा। जांच में पाया गया कि ग्रामीणों के घरों के आसपास कोई बिजली पोल या तार नहीं है और संबंधित लोग विभाग के उपभोक्ता भी नहीं हैं। उपखंड अधिकारी ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत कनेक्शन दर्ज किया गया था। शिकायत मिलने के बाद संबंधित कनेक्शन बंद कर दिया गया है और अब आगे कोई बिजली बिल नहीं भेजा जाएगा।


Blog single photo

.




Top