SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी राम अनुज धर द्विवेदी को हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए “साहित्य सेवी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान द ग्राम टुडे प्रकाशन समूह की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान पत्र प्रधान सम्पादक सुभाष चन्द्र पाण्डेय, समूह संपादक विशेश्वर पाण्डेय तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।
• साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
द ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के सम्पादक मंडल ने सम्मान पत्र प्रदान करते हुए राम अनुज धर द्विवेदी को शुभकामनाएं दीं और उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। बताया गया कि इससे पहले भी उन्हें विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक मंचों पर कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
.