Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  अनिल कुशवाहा संवाददाता

सोनभद्र। जनपद के दुद्धी विकासखंड के खजूरी गांव में बुधवार को एक छह वर्षीय बच्ची खेलते समय घर के पास स्थित खुले कुएं में गिर गई। बच्ची के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और मदद के लिए चीखने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने आपसी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए काफी प्रयास के बाद बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि कुएं से निकाले जाने तक बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में खुले और असुरक्षित कुओं को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित खुले कुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत जाल या चारदीवारी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। फिलहाल बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।





Top