Breaking News
डॉ. अशोक कुमार दूसरी बार बने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी छह वर्षीय बच्ची, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बचाया     |     डीएम के निर्देश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत तीन शातिर अपराधियों को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लूट, छिनैती, महिलाओं से छेड़खानी और अवैध असलहों से जुड़े अपराधों में सक्रिय गिरोह का हिस्सा थे। सुनसान स्थानों पर राहगीरों और युवक युवतियों को निशाना बनाने वाले इस गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चन्द्रभूषण समेत तीन शातिर अपराधियों को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चन्द्रभूषण के अलावा अगस्त कोल उर्फ आजाद और अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार चन्द्रभूषण गिरोह का गैंग लीडर और मुख्य संचालक है, जो अपने साथियों के साथ सुनसान और कम आबादी वाले स्थानों को चिन्हित कर राहगीरों और युवक युवतियों को निशाना बनाता था। आरोपियों पर लूट, छिनैती, महिलाओं से छेड़खानी और अवैध शस्त्रों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह से जुड़े एक मामले में युवक युवती को धमकाकर मोबाइल और रुपये लूटे गए थे और महिला से छेड़खानी भी की गई थी। इसी मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के तमंचे, कारतूस, लूट का मोबाइल और नकदी बरामद हुई थी। पुलिस जांच में अजय कुमार के कब्जे से बरामद मोटोरोला मोबाइल की IMEI पीड़िता के मोबाइल से मैच होने की बात भी सामने आई है। मुखबिर की सूचना पर ईको प्वाइंट के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अपराध से अर्जित संपत्ति की भी जांच कर रही है। साक्ष्य मिलने पर संपत्ति जब्ती और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने की है।





Top