Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सुकृत से मारकुंडी घाटी तक तीन टीमें जुटीं, प्रमुख मार्गों पर पैच मरम्मत के साथ लगाए जा रहे सुरक्षा संकेतक

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के क्रम में एसीपी टोलवेज द्वारा सुकृत से मारकुंडी घाटी तक तीन टीमों को लगाकर सड़क को गड्ढामुक्त करने का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवश्यक स्थानों पर कैट-आई तथा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

• पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड द्वारा अनपरा-शक्तिनगर व बीजपुर मार्ग पर पैच मरम्मत

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा अनपरा-शक्तिनगर, बीजपुर समेत प्रमुख मार्गों पर गड्ढामुक्ति एवं पैच मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्सों में गिट्टी डालने के साथ रोलर के माध्यम से पैच मरम्मत की जा रही है। वहीं एसीपी टोलवेज की टीमों द्वारा दुर्घटना बाहुल्य एवं संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा संकेतक लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़कों को सुरक्षित, सुगम एवं गड्ढामुक्त बनाने का अभियान जारी है। संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी बनाए रखने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।





Top