Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  ईमरान उर्फ राजा संवाददाता

• जुलूस में अमन, आपसी भाईचारे और सौहार्द का दिया पैगाम

रामगढ़(सोनभद्र)। चतरा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में 1501वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर नूरी मस्जिद के मौलाना आलम नूरी की सदारत में महफिल-ए-मिलाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस नूरी मस्जिद से ब्लाक रोड होते हुए पचोखर रोड, किसान जन सेवा केंद्र और पेट्रोल पंप से होकर पुनः नूरी मस्जिद पहुंचा। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर अकीदत का माहौल देखने को मिला। लोग नात पढ़ते हुए और नारों की सदाएं बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मौलाना आलम नूरी ने हजरत पैगम्बर मुहम्मद साहब की विलादत और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

• सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को लेकर पन्नूगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर तेजू अंसारी, जहांगीर खान, अकबर अंसारी, अलहम, लकुम, हसनैन, जावेद, आमीन, तसलीम, राज खान, वसीम, साजिद, टीपू, गुलाम वारिस, टाइगर, आजाद समाज पार्टी के युवा मंच के जिला अध्यक्ष राहुल राव, ग्राम प्रधान बलराज मौर्य सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।





Top