Breaking News
डॉ. अशोक कुमार दूसरी बार बने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी छह वर्षीय बच्ची, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बचाया     |     डीएम के निर्देश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर, राजो और खम्हरिया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया पर्व

बीजपुर/सोनभद्र। बुधवार को थाना क्षेत्र के बीजपुर, राजो और खम्हरिया क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से जुलूस निकालकर मनाया। इस पर्व का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उनकी विलादत की याद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया।


क्षेत्र के बीजपुर, राजो और खम्हरिया गांवों एवं कस्बों में शांति और सौहार्द के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। जुलूस में बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बना। जगह-जगह स्टॉल लगाकर लोगों को मिठाई खिलाई गई।

• गुलशने रजा कमेटी ने इंसानियत, अमन और मोहब्बत का दिया संदेश

गुलशने रजा कमेटी के प्रबंधक नेसार खान ने सभी को मानवता के रहबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा के यौम-ए-विलादत यानी जश्ने ईद मिलादुन्नबी की पुरखुलूस मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह मुकद्दस दिन सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए अल्लाह ताला का अजीम तोहफा है, जिसने दुनिया से अंधेरों को मिटाकर अमन, इंसाफ और मोहब्बत का सवेरा किया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने भी जुलूसों पर विशेष निगरानी रखी, ताकि कोई असामाजिक तत्व किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न कर सके। जुलूस नूरिया मोहल्ला से होते हुए श्रीराम चौक, थाना रोड, मोटर गैरेज और स्वागत गेट से होकर जामा मस्जिद, शांति नगर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान हाजी खलील सदर, सदर नाइस मास्टर, गयासुद्दीन, इजाजत शेख, मजीब, मंसूर, उस्मान खां, कलाम खां, जफर खान, मुजमिल, नसीम अख्तर, कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, सोहराब अहमद, अब्दुल हामिद अंसारी, बेताब खान, मसूक खान, अफजल खान सहित भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल रहे।





Top