Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए, हेल्पलाइन नंबर 1930 की दी जानकारी

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और साइबर ठगी को लेकर जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। थाना बीजपुर की पुलिस ने कस्बा बीजपुर के लोगों को साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in), साइबर अपराध प्रणाली और फ्रॉड जैसे विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

• पुलिस टीम ने अभियान के दौरान लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

अभियान में उप निरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, महिला आरक्षी निहारिका पाण्डेय, महिला कांस्टेबल हिना सरोज, आरक्षी कृष्ण कुमार गुप्ता, कांस्टेबल सरोज अमित कुमार और श्रीकृष्ण शामिल रहे।





Top