Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• खोवा, गुलाब जामुन, पनीर और चंद्रकला मिठाई के नमूने लिए, ओबरा में 40 खाद्य पंजीकरण आवेदन कराए गए

सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई की। टीम ने 25 अगस्त को खलियारी रोड पटवध स्थित एक प्रतिष्ठान से खोवा व गुलाब जामुन तथा चोपन बाजार स्थित कन्हैया स्वीट्स से पनीर व चंद्रकला मिठाई के एक-एक नमूने संग्रहित किए। सभी चार नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम ने आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया।

• ओबरा में व्यापार मंडल के सहयोग से लगा खाद्य पंजीकरण कैम्प

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, तहसील राबर्ट्सगंज द्वारा 25 अगस्त को ओबरा बाजार में व्यापार मंडल के सहयोग से खाद्य पंजीकरण कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में कुल 40 खाद्य पंजीकरण आवेदन कराए गए। इस दौरान खाद्य कारोबारकर्ता सुशील कुशवाहा, गौरव जैन, धर्मराज सिंह, शुभम त्रिपाठी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।





Top