Breaking News
दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के आरोपी पर घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में निकाला गया फुट मार्च     |     पानी बना खतरा, बभनी पुलिस ने कुंआ-बाउली पर लगाए चेतावनी बोर्ड     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अनुपयोगी सामानों से तैयार आकर्षक क्राफ्ट और सजावटी वस्तुओं ने खींचा लोगों का ध्यान

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत टाउनशिप परिसर स्थित सब्जी मंडी में “अपशिष्ट से समृद्धि” थीम पर कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी तथा वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा नीलू असाटी ने किया। प्रदर्शनी में अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार किए गए सुंदर क्राफ्ट, सजावटी सामान, फर्नीचर और रचनात्मक उत्पाद प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

• पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रदर्शनी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रचनात्मक उत्पादों का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना की। इस मौके पर संजय असाटी ने चक्रीय अर्थव्यवस्था के तहत अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक सहयोग देने की अपील भी की।


Blog single photo

.




Top