Breaking News
डॉ. अशोक कुमार दूसरी बार बने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी छह वर्षीय बच्ची, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बचाया     |     डीएम के निर्देश के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• गांव-गांव पहुंचकर पुलिस ने लोगों को दूषित जल और हादसों से बचाव का दिया संदेश

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बभनी पुलिस द्वारा जनसुरक्षा को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। पुलिस टीम ने कुंआ, बाउली और तालाब जैसे असुरक्षित जल स्रोतों के पास चेतावनी बोर्ड और बैनर पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू किया है। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि दूषित एवं असुरक्षित जल स्रोतों से दूर रहें और बच्चों को भी ऐसे स्थानों के पास न जाने दें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना और जनहानि को रोका जा सके।

• डूबने की घटनाएं रोकने को पुलिस की नई पहल

बभनी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति, जनहानि या बीमारी की सूचना तत्काल पुलिस और डायल नंबर पर दें। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि आमजन की जानमाल की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन कुंआ और बाउली में डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, ऐसे में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सके।





Top