अजीत पाण्डेय संवाददाता
बभनी(सोनभद्र)। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बभनी पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। बुधवार को पुलिस और पीआरबी जवानों ने बभनी बाजार, बभनी मोड़ और महुअरिया मोड़ क्षेत्र में फुट मार्च कर लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस टीम ने बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
• कई स्थानों पर अदा की जाएगी नमाज, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
पुलिस प्रशासन के अनुसार गुरुवार को बभनी, बड़होर, पोखरा, बरवाटोला, डूमरहर और भवर क्षेत्रों में नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।