Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-94/2026 से संबंधित मामले में आरोपी विनोद मौर्या निवासी ग्राम घुवास थाना घोरावल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

• पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश राय, उपनिरीक्षक अशोक सिंह और हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव शामिल रहे।





Top