Breaking News
शिक्षा रैंकिंग में कोन ब्लॉक का फिर बजा डंका, लगातार एक साल से नंबर वन     |     दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का आरोप, पति समेत तीन पर केस दर्ज     |     शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, 4 साल के मासूम की कुएं में मिली लाश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• जामा मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

विंढमगंज(सोनभद्र)। जामा मस्जिद में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और मौलाना रुस्तम अली के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान एवं अनुशासन के साथ बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

• आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील

जामा मस्जिद के सदर सुहेल अहमद उर्फ नन्हे खान ने लोगों से मिलजुल कर रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर शाहरुख खान, हसीब अहमद, इश्तियाक अहमद, हसनैन खान, सफीक अहमद खान, सहमत खान, गुलाम अशरफ खान, अखिल अशरफ, छोटे खान, मकसूद अहमद खान और बड़े खान सहित कई लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में बकरीद को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।





Top