Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तीकरण अभियान की प्रतिभागी बालिकाओं संग परियोजना प्रमुख ने लगाए पौधे

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में 16 मई से 31 मई तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत कर्मचारी विकास केंद्र परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026 में शामिल बालिकाओं के साथ पौधारोपण कर किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों सहित कर्मचारियों और सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

• पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय असाटी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी को आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हराभरा और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में सक्रिय योगदान देना चाहिए। अभियान में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।


Blog single photo

.




Top