Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 1 जून से नधिरा, बभनी, अमवार और दुद्धी क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद

बीजपुर(सोनभद्र)। लंबे समय से निर्माणाधीन किरबिल सबस्टेशन में स्थापित 132/33 केवी ट्रांसमिशन लाइन को सफलता पूर्वक चार्ज कर लिया गया है। एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि 132 केवी किरबिल-म्योरपुर लाइन के साथ 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर भी चार्ज हो चुका है। इसके बाद 1 जून से 33 केवी नधिरा, बभनी जलकल, अमवार और दुद्धी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस परियोजना के शुरू होने से म्योरपुर क्षेत्र के करीब 32 हजार और दुद्धी क्षेत्र के लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

• जर्जर लाइन और फाल्ट की समस्या से मिलेगी राहत

बताया गया कि अब तक पिपरी से आने वाली 33/11 केवी लाइन की जर्जर तार, पोल और बार-बार होने वाले फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। किरबिल से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार ग्रामीण इलाकों में लगभग 18 घंटे तक निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। भीषण गर्मी के बीच इस नई व्यवस्था से लोगों को बड़ी राहत और सहूलियत मिलने की संभावना है।





Top