SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। तहसील क्षेत्र के मीझून गांव में श्रीमद्भागवत कथा विश्राम के उपरांत वृहस्पतिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथा आयोजनकर्ता रामेश्वर नारायण झा सपत्नीक रहे। यह धार्मिक आयोजन चारों धाम बद्रीनाथ, द्वारिका, रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी एवं गया धाम की यात्रा पूर्ण होने के बाद कराया गया। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 19 मई से हुआ था, जिसका समापन भंडारे के साथ किया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
• माता-पिता की स्मृति में कराया गया धार्मिक आयोजन
बताया गया कि यह आयोजन स्व. उदित नारायण झा एवं स्व. चम्पा देवी की स्मृति में कराया गया। कथा वाचक संतोष शरण महाराज ने भगवत महिमा से जुड़ी अनेक प्रेरणादायक कथाओं का वाचन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन को सफल बनाने में गोविंद नारायण झा, लक्ष्मी नारायण झा, चिरंजीव नारायण झा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। भंडारे में क्षेत्र के तमाम लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
.