Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• संयुक्त चेकिंग अभियान में बालू लदे ट्रेलर और हाईवा मानक विहीन मिलने पर हुई कार्रवाई


शक्तिनगर(सोनभद्र)। जनपद में ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस और उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 भारी वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बालू लदे ट्रेलर और हाईवा वाहनों की जांच की गई, जिसमें दोनों वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

• संयुक्त टीम ने रिपोर्ट भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कराई

जांच में अनियमितता मिलने के बाद दोनों वाहनों को नियमानुसार सीज करते हुए थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही संबंधित विभाग को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भी प्रेषित कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में ओवरलोड और मानक विहीन वाहनों के खिलाफ आगे भी सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी के साथ प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय एवं थाना शक्तिनगर पुलिस टीम शामिल रही।





Top