Breaking News
शिक्षा रैंकिंग में कोन ब्लॉक का फिर बजा डंका, लगातार एक साल से नंबर वन     |     दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का आरोप, पति समेत तीन पर केस दर्ज     |     शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, 4 साल के मासूम की कुएं में मिली लाश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मई 2026 की जिला रैंकिंग में फिर शीर्ष पर रहा कोन, चोपन दूसरे और रॉबर्ट्सगंज तीसरे स्थान पर

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला एक्शन प्लान प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड में मई 2026 की रैंकिंग जारी होने के बाद एक बार फिर कोन ब्लॉक चर्चा का केंद्र बन गया है। लगातार एक वर्ष से प्रथम स्थान पर काबिज कोन ब्लॉक ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 76.71 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान बरकरार रखा। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक की इस उपलब्धि को लेकर शिक्षा विभाग में सराहना हो रही है। वहीं अनुशासित तरीके से समय पर कार्य पूरा करने वाले अध्यापकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की मेहनत की भी खूब प्रशंसा की जा रही है।

• सीमित संसाधनों के बावजूद टीम भावना से हासिल की बड़ी सफलता

खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के मार्गदर्शन और पूरे शिक्षा विभाग की टीम भावना को दिया। उन्होंने बताया कि विकासखंड में केवल एक एआरपी की नियुक्ति है और कार्यालय सहायक तक उपलब्ध नहीं है, इसके बावजूद लगातार नंबर वन बने रहना पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। रैंकिंग में चोपन ब्लॉक दूसरे जबकि रॉबर्ट्सगंज तीसरे स्थान पर रहा।


Blog single photo

.




Top