Breaking News
दिल्ली हादसे में सोनभद्र के अभिषेक की मौत, घर पर ताला और मोहल्ले में पसरा मातम     |     पांडू नदी में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत     |     होनहारों की परख बनी संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• नोवा हॉस्पिटल में 10 जून को आयोजित होगा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी स्थित नोवा हॉस्पिटल में 10 जून को निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर इंडिरा आईवीएफ के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख से जुड़ी समस्याओं, जांच और आधुनिक उपचार पद्धतियों के संबंध में आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ऐसे दंपत्तियों को सही दिशा-निर्देश उपलब्ध कराना है, जो लंबे समय से संतान प्राप्ति की समस्या से जूझ रहे हैं।

• सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह

दुद्धी स्थित तुलसी निकेतन, धर्मशाला रोड पर संचालित नोवा हॉस्पिटल में यह शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इच्छुक दंपत्तियों से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों की सलाह का लाभ उठाएं तथा निःसंतानता से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करें।





Top