Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर पुलिस की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस आई पूरी धनराशि

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम नेमना निवासी जियानन्द पुत्र दशरथ के साथ अज्ञात साइबर ठगों द्वारा 2000 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही बीजपुर थाना की साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। टीम ने ठगी गई धनराशि को होल्ड कराते हुए संबंधित साक्ष्य एकत्र किए और बैंक से पत्राचार किया।

• समय रहते शिकायत करने से मिली सफलता, पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप 09 जून को पीड़ित की पूरी धनराशि उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। धन वापसी के बाद पीड़ित ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण तथा महिला कांस्टेबल निहारीका पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।





Top