Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का आरोप

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के मगरमाड़ गांव में विवाहिता अर्चना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के मायके पक्ष की ओर से पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की विवेचना के दौरान बभनी पुलिस ने आरोपी कन्हैया लाल और उनके पुत्र राम संजीवन को आश्रम कारीडाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

• दहेज अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई, विवेचना जारी

प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए बुधवार को न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने मामले में अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की मांग की है।





Top