Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और टीकाकरण व्यवस्था की हुई समीक्षा।

सोनभद्र(नगवां)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा तथा खलियारी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

• टीकाकरण की प्रगति पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण सत्रों का भी अवलोकन किया और लाभार्थियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अभिलेखों का परीक्षण करते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने, नियमित निगरानी बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।





Top