Breaking News
मांगें पूरी न होने पर बैंककर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, सहायक प्रबंधक बोले- जारी रहेगा आंदोलन     |     36 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप: फाल्ट ढूढने में नाकाम बिजली कर्मी      |     पुलिया बहने से ग्रामीणों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नौनिहाल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• पीड़िता का पीछा करने, होटल ले जाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

ओबरा(सोनभद्र)। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में थाना ओबरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजन की तहरीर पर शिवम प्रजापति निवासी सेक्टर-8, ओबरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से किशोरी का पीछा करता था और बहला-फुसलाकर उसे होटल ले जाता था। साथ ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

• त्वरित विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना ओबरा पुलिस ने साक्ष्य संकलन और विवेचना के बाद आरोपी शिवम प्रजापति (21 वर्ष) को चड्ढा मार्केट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top