Breaking News
अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी से खुशी, एरियर भुगतान की बढ़ी उम्मीद     |     खेलते समय छत से गिरी सात वर्षीय बच्ची, बाल-बाल बची     |     व्यापारियों ने उठाए ट्रैफिक व्यवस्था के मुद्दे     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बीजपुर के डोडहर में चोरी की बड़ी वारदात, 90 हजार रुपये नकद समेत लाखों के आभूषण चोरी होने का आरोप

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर ग्राम पंचायत में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित राजकुमार पुत्र बिहारी लाल के अनुसार बुधवार रात चोरों ने नुकीले औजार की मदद से घर का दरवाजा खोलकर अंदर रखे संदूक और आलमारी को बाहर निकाल लिया। इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर उन्हें तोड़ दिया और लगभग 90 हजार रुपये नकद के साथ लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर के अंदर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। खोजबीन के दौरान खेत में टूटे हुए संदूक और आलमारी मिले, जबकि नगदी और जेवरात गायब थे।

• दो बहुओं और पत्नी के जेवर चोरी होने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित ने गुरुवार को बीजपुर थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देते हुए चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर में बताया गया है कि चोरों ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी पत्नी और दो बहुओं के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली। मामले में बीजपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए जांच एवं पतारसी में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का अनावरण करने का प्रयास किया जा रहा है।





Top