Breaking News
मांगें पूरी न होने पर बैंककर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, सहायक प्रबंधक बोले- जारी रहेगा आंदोलन     |     36 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप: फाल्ट ढूढने में नाकाम बिजली कर्मी      |     पुलिया बहने से ग्रामीणों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नौनिहाल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बच्चों के साथ नहाने गया था सात वर्षीय बालक, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत स्थित जलजलिया टोला में शुक्रवार अपराह्न एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज (7) पुत्र शारदा विश्वकर्मा, निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है, जो अपने नाना अवधेश विश्वकर्मा के घर ननिहाल आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सूरज आसपास के बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के बाद वह दोबारा नदी की ओर चला गया, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

• सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजनों के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

घटना की सूचना तत्काल पीआरबी 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बालक के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हृदयविदारक घटना से ननिहाल पक्ष सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।





Top