Breaking News
युवती से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार     |     बहन की शादी से पहले भाई ने फांसी का फंदा लगा कर दी जान, खुशियों का माहौल मातम में बदला     |     ट्री गार्ड से टकराई अनियंत्रित बाइक, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मां की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला ने अपने पति पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद नाबालिग को आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

• आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश, विधिक प्रक्रिया जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत में पति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा नाबालिग से संबंधित मामलों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।





Top