Breaking News
₹50 हजार का इनामी गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो बदमाश घायल     |     दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल     |     गुजरात में सड़क हादसे में मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार और छह गोवंश बरामद

रायपुर(सोनभद्र)। थाना रायपुर, पन्नुगंज, कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गो-तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए ₹50 हजार के इनामी अभियुक्त विकास यादव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गोवंशों को पिकअप वाहन से बिहार ले जाए जाने की सूचना पर सारसोत के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में विकास यादव और मेराज कुरैशी घायल हो गए, जबकि विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

• छह गोवंश, पिकअप वाहन और अवैध हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, छह गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने गोवंशों को बिहार ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल विकास यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर ₹50 हजार का इनाम घोषित था। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top