Breaking News
अश्लील फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज     |     विषैले जंतु के काटने से महिला अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार     |     टीईटी पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा, खिलाड़ियों पर हुई पुरस्कारों की बौछार

ओबरा(सोनभद्र) | स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित वोर्टेक्स कप 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में आर्यन बिल्ली ओबरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर किंग को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आर्यन बिल्ली की टीम ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसके चलते सुपर किंग निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 42 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यन बिल्ली ओबरा ने 7 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चंद्रप्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

• मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को रमेश सिंह की ओर से ₹51,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता टीम को वोर्टेक्स की ओर से ₹25,000 की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि दीपक केशरी एवं तस्लीम खान सहित विशिष्ट अतिथि निशा बबलू सिंह, अजय प्रताप सिंह, रमेश सिंह यादव, अमरजीत कुमार, संतोष साहनी, डब्लू सिंह और गोविंदा जायसवाल मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में राजेश पंडित (आयोजन अध्यक्ष), प्रदीप शर्मा (आयोजन सचिव), मीडिया प्रभारी अजीत सिंह, अंपायर रोशन सिंह एवं प्रवीण सिंह तथा स्कोरर हिमांशु कुशवाहा समेत आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में समिति ने अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।





Top