Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पिंडारी के गहदूल मोड़ से टेकुवा तक सड़क खंडहर में तब्दील, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

बीजपुर(सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के पिंडारी गांव में गहदूल मोड़ से टेकुवा तक लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क कई स्थानों पर उखड़ गई है, जिससे नोकीले सोलिंग बाहर निकल आए हैं और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

• तीन वर्षों से बदहाल है सड़क, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

ग्रामीण सोहन जायसवाल, लीलावती, फूलमती, राजकुमारी, सुदामा देवी, बसंती, सुबासो, रामवत देवी, सीता देवी, संगीता, फूल कुंवर, रमेश, मान सिंह, बृजमोहन, दयाशंकर गौड़, अरविंद जायसवाल एवं रामप्रसाद गौड़ समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे करीब तीन वर्षों से उखड़ी सड़क पर चलने को मजबूर हैं। सड़क में जगह-जगह निकले सोलिंग के कारण लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के गांव तक पहुंचने में भी काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।





Top