Breaking News
अश्लील फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज     |     विषैले जंतु के काटने से महिला अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार     |     टीईटी पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मोबाइल स्कैनर भेजकर की गई थी ठगी, साइबर टीम की कार्रवाई से खाते में लौटी पूरी रकम

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना बीजपुर की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की रकम वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। ग्राम नेमना निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र भोलानाथ के साथ अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर स्कैनर भेजकर 5300 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

• एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से हुई कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत का अवलोकन कर जांच शुरू की। आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया तथा संबंधित बैंक को एमआरएम पोर्टल के माध्यम से रिफंड मनी रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद पीड़ित की पूरी 5300 रुपये की धनराशि उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना बीजपुर की साइबर टीम की सराहना की। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय, कांस्टेबल सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण एवं महिला कांस्टेबल निहारिका पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन, नजदीकी थाने अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।





Top