Breaking News
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     एसटीपी निर्माण में लापरवाही पर डीएम सख्त     |     मध्य प्रदेश की शराब, पश्चिम बंगाल की कार... सोनभद्र में तस्करी का खेल बेनकाब     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• सुबह 10 से 12 बजे तक तहसीलों में जनसुनवाई, शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तहसील मुख्यालय पर बैठकर जनसुनवाई करने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्ज कराया जाए, जिससे उसकी प्रभावी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

• विशेष राजस्व निस्तारण अभियान की समीक्षा, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील स्तर की समस्याओं का निस्तारण तहसील तथा ब्लॉक स्तर की समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि फरियादियों को उच्च कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को भी शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में 17 जून से 23 जून 2026 तक चल रहे विशेष राजस्व निस्तारण अभियान की भी समीक्षा की गई। अभियान के तहत कुर्रा बंटवारा (धारा-116), नामांतरण (धारा-34), पैमाइश (धारा-24), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा स्वामित्व/घरौनी योजना से जुड़े मामलों की समीक्षा में पाया गया कि 1076 लंबित वादों के सापेक्ष केवल 170 मामलों का निस्तारण हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान से जुड़े सभी राजस्व वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





Top