Breaking News
अश्लील फोटो वायरल करने और ब्लैकमेल के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज     |     विषैले जंतु के काटने से महिला अचेत, उपचार के बाद हालत में सुधार     |     टीईटी पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• खेत में शौच के लिए जाते समय हुई घटना

सोनभद्र(घोरावल) | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में विषैले जंतु के काटने से 35 वर्षीय मालती देवी, पत्नी राजकुमार यादव, अचेत हो गईं। बताया गया कि वह घर के पीछे खेत की ओर जा रही थीं, तभी एक विषैला जीव उनके ऊपर गिर पड़ा और गर्दन के पीछे के हिस्से में काट लिया। घटना के बाद वह अचेत हो गईं।

• सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत में सुधार है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं। घटना के बाद परिजनों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।





Top