Breaking News
डीएम का एक्शन: प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में अस्पताल सील, संचालक पर एफआईआर     |     आकाशीय बिजली के झटके से पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती     |     शत - प्रतिशत नेत्रहीन महिला पेंशन से वंचित,लेखपाल पर रिश्वत मांगने -धमकाने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

सोनभद्र(दुद्धी)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम महिला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीओ राजेश कुमार राय, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, धर्मगुरुओं, ताजियादारों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। प्रशासन ने ताजिया की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट निर्धारित करते हुए नई परंपराओं पर रोक लगाने, केवल निर्धारित कर्बला स्थलों पर ताजिया दफन करने तथा जुलूस में अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए। साथ ही डीजे और अन्य ध्वनि उपकरणों को निर्धारित ध्वनि सीमा में संचालित करने का आदेश दिया गया।

• सोशल मीडिया निगरानी बढ़ाने और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में सीओ राजेश कुमार राय ने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने ताजिया मार्ग पर पेड़ों की टहनियों और विद्युत तारों से होने वाली बाधाओं का मुद्दा उठाया, जिस पर प्रशासन ने समय रहते समाधान का आश्वासन दिया। जुलूस के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, सुरक्षा, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुजीब खान, कलीमुल्ला खान, कल्लन खान, तालीम अली, सैफुल्लाह एडवोकेट, कन्हैया लाल अग्रहरि, पंकज जायसवाल, सुरेंद्र अग्रहरि, आरिफ खान और जोखन खलीफा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Top