Breaking News
डीएम का एक्शन: प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में अस्पताल सील, संचालक पर एफआईआर     |     आकाशीय बिजली के झटके से पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती     |     शत - प्रतिशत नेत्रहीन महिला पेंशन से वंचित,लेखपाल पर रिश्वत मांगने -धमकाने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की खिड़की की सरिया काटकर भीतर प्रवेश किया और अलमारी के लॉकर तथा बक्सों के ताले तोड़कर लगभग दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित मगन राम तिवारी के अनुसार घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जागने पर कमरे में सामान बिखरा मिला और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए पाए गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

• एक सप्ताह में दूसरी बड़ी वारदात से लोगों में आक्रोश

सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि वह हाल ही में उपचार कराकर घर लौटे थे और बीमारी के कारण आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए नकदी घर में रखी थी। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि एक सप्ताह पूर्व भी थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने की घटना सामने आई थी।


Blog single photo

.




Top