Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बारिश और गरज-चमक के कारण आई तकनीकी बाधा

सोनभद्र(बीजपुर)। क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच बृहस्पतिवार रात हुई बारिश और गरज-चमक के कारण एनटीपीसी रिहंद की तीनों स्टेज में अर्थ फाल्ट आने से विद्युत उत्पादन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और तकनीकी खराबी को दूर करने में जुट गए। कुछ ही घंटों में स्टेज-दो और स्टेज-तीन से बिजली उत्पादन पुनः शुरू करा दिया गया।

• एक यूनिट में शटडाउन, कार्य प्रगति पर

परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अर्थ फाल्ट के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ था, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक पांच यूनिटों से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया है। एक यूनिट में शटडाउन चल रहा है, जिस पर कार्य जारी है और जल्द ही उससे भी उत्पादन शुरू होने की संभावना है।





Top