Breaking News
विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, मुकदमा दर्ज     |     बाइक के सामने आते ही टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, चार घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

विशेष अभियान के तहत घोरावल पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से चल रहा था फरार

सोनभद्र(घोरावल)। थाना घोरावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी महंगू पुत्र स्व. रामसागर निवासी बतलापुर, थाना कछवां जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार करीब 8:30 बजे हिन्दुआरी तिराहा के पास से आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महंत राय, कांस्टेबल शिवशंकर यादव तथा आरक्षी गंगाराम शामिल रहे।





Top