Breaking News
डीएम का एक्शन: प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में अस्पताल सील, संचालक पर एफआईआर     |     आकाशीय बिजली के झटके से पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती     |     शत - प्रतिशत नेत्रहीन महिला पेंशन से वंचित,लेखपाल पर रिश्वत मांगने -धमकाने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सोनभद्र(करमा)। करमा थाना क्षेत्र के केकराही स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में प्रसूता और नवजात की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया, जहां प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन और उपचार के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हुई। मामले के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

• विशेष जांच टीम गठित, पुलिस ने शुरू की जांच

जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम भी गठित की गई है। डीएम चर्चित गौड़ ने स्पष्ट कहा है कि मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





Top