Breaking News
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक     |     परमानंद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष     |     बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, डीएम ने थामा ब्रश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• राजस्व विभाग से जुड़ी सर्वाधिक 65 शिकायतें दर्ज

सोनभद्र(घोरावल)। तहसील घोरावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 06 मामलों का निस्तारण संबंधित टीमों द्वारा किया गया।

उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि राजस्व विभाग से सर्वाधिक 65 शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा बीडीओ (घोरावल) से संबंधित 12, एसएचओ (घोरावल) से संबंधित 08, एसएचओ (शाहगंज) से संबंधित 03, विद्युत विभाग से संबंधित 06 तथा बीडीओ (करमा) से संबंधित 07 शिकायतें प्राप्त हुईं। संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





Top