Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ताजियादारों ने लटक रहे बिजली के तार ऊंचे कराने की उठाई मांग, विद्युत विभाग ने दिया आश्वासन

सोनभद्र(घोरावल)। मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को घोरावल पुलिस चौकी परिसर में शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजियादारों के साथ मुस्लिम एवं हिंदू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ताजियादारों ने नगर तथा ताजिया मार्ग पर लटक रहे बिजली के तारों को पर्व से पूर्व ऊंचा कराने की मांग उठाई। इस पर मौजूद विद्युत विभाग के अवर अभियंता राजेन्द्र बिंद ने रविवार को आवश्यक कार्रवाई कर तारों को ऊंचा कराने का आश्वासन दिया।

• शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील

प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने मोहर्रम पर्व को लेकर ताजियादारों के साथ बिंदुवार चर्चा करते हुए सभी से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।बैठक में चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह, सब इंस्पेक्टर अशोक सिंह, शिवमंगल, जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, सभासद मोहम्मद हनीफ, पत्रकार अमरेश चंद्र, राजेन्द्र कुमार मानव, अनुराग पांडे, समाजसेवी मुमताज अली, इमरान मंसूरी, सहबान अली, समीर वारसी, आजाद साह, मुहम्मद नईम, वाहिद अली, खालिद, बलवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।





Top