Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• विश्व प्रसिद्ध फॉसिल्स पार्क में हुआ जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

सोनभद्र। विश्व प्रसिद्ध सलखन फॉसिल्स पार्क में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। राज्य मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और सभी लोगों को इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। जिलाधिकारी ने योग को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। वहीं, जनपद के नोडल अधिकारी एवं विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के आयुक्त राजेश प्रकाश ने पिपरी स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए योग को स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आवश्यकता बताया।

• तहसीलों से ग्राम पंचायतों तक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया, जिसमें हजारों लोगों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने सलखन फॉसिल्स पार्क के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों की यह धरोहर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है तथा यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर सूची में शामिल होने की दिशा में अग्रसर है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।





Top