Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नोवा हॉस्पिटल में आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास

सोनभद्र(दुद्धी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुद्धी स्थित नोवा हॉस्पिटल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए तथा योग के महत्व और स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नोवा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. मिथलेश कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

• योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील

डॉ. मिथलेश कुमार ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को योग के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित अभ्यास करने का संदेश दिया गया। इस दौरान इनरव्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्ष लीना जायसवाल, वंदना जायसवाल, राखी जायसवाल, लता गुप्ता, तारा जायसवाल, माधवी जायसवाल, पतंजलि परिवार से योगगुरु वीरेंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ तथा नोवा हॉस्पिटल के स्टाफ में साहनी के शायक, अर्चना, शीला, अर्पणा, नाजवीन, सोन कुंवर, प्रीति, अलकमा, नीरज कुमार, निशांत, आलोक, चंदन, गोपाल सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।





Top