Breaking News
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक     |     परमानंद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष     |     बच्चों के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’, डीएम ने थामा ब्रश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पंचायत भवन डोड़हर से वारंटी अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र(बीजपुर)। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.) मजिस्ट्रेट दुद्धी के मुकदमा संख्या 5040/16, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित जिला स्तरीय टॉप-10 अपराधी राजू भारती (27) पुत्र कृष्णकान्ति भारती निवासी ग्राम डोड़हर थाना बीजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को ग्राम डोड़हर स्थित पंचायत भवन के पास से 21.06.2026 को सुबह करीब 8:20 बजे हिरासत में लिया।

• सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का किया गया पालन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक दीना नाथ राम तथा कांस्टेबल हरिश्चन्द्र शामिल रहे। बीजपुर पुलिस ने अभियान के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही है।





Top