Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• धरतीडाड़ के जंगल में मिले कंकाल प्रकरण का खुलासा, हत्या का मुकदमा दर्ज कर 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र(बीजपुर)। थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में गत माह मिले महिला के कंकाल के मामले का बीजपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में शामिल साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही हत्यारोपी अभी भी फरार है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के छानी पाथर काचन निवासी पार्वती देवी 10 मई को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने म्योरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 30 मई को धरतीडाड़ के जंगल में मिले कंकाल की पहचान पति और सास ने साड़ी व चप्पल के आधार पर पार्वती के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद वादी की तहरीर पर अपराध संख्या 67/26 में धारा 103(1) व 238(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

• सास की सूचना और मुखबिर की मदद से जरहा मंदिर के पास दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान मृतका की सास ने पुलिस को बताया कि पार्वती देवी घर से निकलते समय लाले पनिका तथा सुरेश पुत्र मानिकचंद निवासी सिसवा थाना बभनी के साथ मोटरसाइकिल पर गई थीं और उसके बाद वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह जरहा मंदिर के पास से सह आरोपी सुरेश पुत्र मानिकचंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त मटमैला सफेद गमछा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल राहुल गौड़ तथा आरक्षी साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।





Top