Breaking News
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद     |     औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सोनभद्र में 257 करोड़ रुपये से बिछेगा 86 किमी सड़कों का जाल     |     नीट-2026 परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• लालगंज पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों को दबोचा

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं गो-तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने थाना लालगंज में दर्ज मु.अ.सं. 229/2026, धारा 109(1) बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय बाबा उर्फ अजय कुमार चौबे पुत्र लल्लन चौबे निवासी तिवारी डेहरिया, थाना मोहनिया, जनपद कैमूर (बिहार) तथा राजेश कुमार चौधरी पुत्र नरेंद्र पासी निवासी रामपुर, थाना रोहनिया, जनपद कैमूर (बिहार) के रूप में हुई।

• मौके से स्कॉर्पियो वाहन और दो मोबाइल फोन भी किए गए बरामद

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूपी 35 एक्यू 8228 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना लालगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।





Top