Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जंगल में मिले कंकाल मामले का बीजपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

सोनभद्र(बीजपुर)। थाना क्षेत्र के धरतीडाड स्थित मोटकी मुकुट पहाड़ी के जंगल में गत माह मिले महिला के कंकाल मामले का बीजपुर पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विनोद कुमार की पत्नी पार्वती देवी 10 मई को लाला भैया उर्फ लाले पनिका तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ घर से निकली थीं और उसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने म्योरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 30 मई को जंगल में मिले कंकाल की पहचान साड़ी और चप्पल के आधार पर परिजनों ने पार्वती देवी के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी।

• मुखबिर की सूचना पर चेतवा मोड़ के पास दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान मृतका की सास द्वारा लाले पनिका एवं सुरेश पर संदेह जताया गया। मुखबिर की सूचना पर बीजपुर पुलिस ने चेतवा मोड़ से लगभग 300 मीटर पहले लाला भैया उर्फ लाले पनिका निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप यादव तथा कांस्टेबल राहुल गौड़ शामिल रहे।





Top