Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डोडहर प्रीमियर लीग में आज सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे

(बीजपुर)सोनभद्र। डोडहर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गैरेज 11 (बनारस) ने केनवारी (छत्तीसगढ़) को एकतरफा मुकाबले में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। केनवारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 32 रन बनाए, जिसके जवाब में गैरेज 11 ने महज 2.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में बूड़ा पिंडारी ने डीसीसी द्वारा दिए गए 72 रनों के लक्ष्य को 6.5 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। तीसरे मुकाबले में गैरेज 11 बनारस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 88 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बूड़ा पिंडारी की टीम पूरे 8 ओवर में 64 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ गैरेज 11 बनारस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

• आज फाइनल मुकाबले में खिताब के लिए भिड़ेंगी चार टीमें

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें पूर्वांचल आर्मी अनपरा, एमसीसी बलरामपुर, गैरेज 11 (बनारस) और साईं बाबा क्रिकेट क्लब वाड्राफनगर ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया है। आज इन्हीं चार टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजक धनंजय कुमार शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबला दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार एवं ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड की उपस्थिति में आयोजित होगा। मैच में अंपायर की भूमिका मसरूर हसन और मुकेश पाल ने निभाई, जबकि लाइव स्कोरिंग शिव जायसवाल तथा कमेंट्री धनंजय शर्मा ने की। देर रात तक बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया।





Top