Breaking News
मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन में तेजी, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश     |     यूपी टीईटी परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, जिले के छह केंद्रों पर 13,680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा     |     फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कार्रवाई, दो लाइब्रेरियां हुईं सील     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

हादसे के बाद बाइक 15 फीट नीचे झाड़ियों में गिरी, पुलिस ने शुरू की जांच

सोनभद्र(चोपन)। चोपन थाना क्षेत्र में तेज़ रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 15 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में बाइक चालक बुद्धिलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। बताया गया कि दोनों युवक जवारीडाड़ से गुरमुरा पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक से जा रहे थे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे के कारणों की जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक बुद्धिलाल मूल रूप से गुर्मा का निवासी था और वर्तमान में अपने ससुराल गुरमुरा में रह रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top