Breaking News
भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सोनभद्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद     |     भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल     |     घर में घुसा करीब तीन फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

अंजुमन अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए पारंपरिक करतब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

सोनभद्र(घोरावल)। घोरावल नगर में आठवीं मोहर्रम पर बुधवार देर रात वार्ड नंबर-10 के हुसैनी अखाड़े के खिलाड़ियों, वरिष्ठजनों एवं सैकड़ों अकीदतमंदों ने बड़ी चौक से "या हुसैन" के नारों के बीच मेहंदी का जुलूस निकाला। नोहा पढ़ते हुए मेहंदी को पूरे श्रद्धा एवं अकीदत के साथ इमाम चौक तक ले जाया गया, जहां उसे स्थापित करने के बाद दुआ और फातिहा खानी की रस्म अदा की गई। इस दौरान अंजुमन अखाड़े के खिलाड़ियों ने पारंपरिक लकड़ी के करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

• पुलिस बल रहा मुस्तैद, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मोहर्रम के आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह सहित पुलिस टीम देर रात तक नगर में लगातार गश्त करती रही। कार्यक्रम में सदर बरकत अली, वार्ड-10 के सभासद मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद नईम, मुमताज अली, इमरान मंसूरी, मोहम्मद खालिद, वारिस, अबरार, मुस्ताक, यूनुस, आजाद शाह, असगर अली, रोशन अली, अशरफ अली, शम्सुद्दीन, अहमद, शाहबुद्दीन, उमरू, दिल्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top